Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Severe Water Crisis Hits Agra Lakhs Struggle Without Supply for 3 Days

आगरा में जल संकट गहराया: तीन दिन से पानी की सप्लाई बंद, लाखों लोग तीन दिन से बूंद-बूंद को तरसे

Wed, 08 Apr 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 10:03 AM IST
सार

शहर के कई इलाकों में टैंकों की सफाई के कारण तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप है। लाखों लोग जल संकट से जूझ रहे हैं, विभाग ने टैंकर और भंडारण की सलाह दी है।

विज्ञापन
Severe Water Crisis Hits Agra Lakhs Struggle Without Supply for 3 Days
लाखों लोग तीन दिन से बूंद-बूंद को तरसे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पिछले तीन दिन से एक लाख से अधिक आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। कहीं ओवरहेड टैंक तो कहीं भूमिगत टैंक सफाई के कारण आपूर्ति बंद है। यमुना पार से लेकर आवास विकास कॉलोनी तक पानी के लिए हाहाकार मचा है।
विज्ञापन


हरीपर्वत, लोहामंडी और छत्ता जोन के 100 से अधिक गली, मुहल्ले और कॉलोनियों में संकट है। हालांकि विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था का दावा किया है, लेकिन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यह नाकाफी साबित हो रहा है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात निवासी गोविंद आहूजा ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लॉयर्स कॉलोनी स्थित टैंक की सफाई के कारण दयालबाग, नगला पदी, टैगोर नगर, कबीर नगर, लॉयर्स कॉलोनी, कौशलपुर और ट्रांस यमुना से जुड़े कुछ हिस्सों में बुधवार को भी पानी नहीं आएगा। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत के अनुसार बृहस्पतिवार से लोहामंडी जोन में केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन की सफाई शुरू होगी।
विज्ञापन

केदार नगर, आनंदपुरम, अशोक विहार, नगला पृथ्वीनाथ, 100 फुटा रोड, शंकरपुरी कॉलोनी, रामनगर पुलिया में भी आपूर्ति बंद रहेगी। 10 अप्रैल को छत्ता जोन में आपूर्ति नहीं होगी। सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी की सफाई के कारण दो दिनों तक नल सूखे रहेंगे। सुभाष पार्क, नाई की मंडी, मंटोला, तेरहा सदर, हल्का मदन, कटरा नील, गालिबपुरा, ढाकरान, धौराहा आदि में जल संकट रहेगा।
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
जलकल विभाग ने नागरिकों से पानी का भंडारण की अपील की है। आपात स्थिति में टैंकर मंगाने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

| क्षेत्र / जिम्मेदार अधिकारी | हेल्पलाइन नंबर
| जलकल टोल-फ्री नंबर | 1800-2702722 |

| विभागीय कंट्रोल रूम | 8192095401 |
| पीएचएस. हरीपर्वत | 8192095225 |

| अवर अभियंता लोहामंडी | 8192095952 |
| अवर अभियंता छत्ता जोन | 8192095951 |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed