{"_id":"5f04ba1c8ebc3e43034b1d7f","slug":"seventh-pass-told-engineer-now-said-dentist-wife-to-triple-talaq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सातवीं पास युवक ने इंजीनियर बताकर किया निकाह, दंत चिकित्सक पत्नी को बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं पास युवक ने इंजीनियर बताकर किया निकाह, दंत चिकित्सक पत्नी को बोला तीन तलाक
Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
सार
तीन महीने पहले फोन पर तीन तलाक बोल दिया
विज्ञापन
talaq
विस्तार
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की दंत चिकित्सक युवती का आरोप है कि लोहामंडी के युवक ने प्यार का नाटक किया। सातवीं पास होने के बावजूद खुद को इंजीनियर बताया। निकाह के बाद उत्पीड़न शुरू कर दिया। तीन महीने पहले फोन पर तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी दंत चिकित्सक की मुलाकात पांच साल पहले लोहामंडी के एक युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने खुद को इंजीनियर बताया। युवक ने उसके साथ प्यार का नाटक किया।
युवती के परिजन रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। मगर, उसकी खुशी के लिए राजी हो गए। जनवरी 2016 में एक होटल में निकाह कर दिया। कार और लाखों के जेवरात दिए। आरोप है कि सुसराल जाने पर पता चला कि पति इंजीनियर नहीं है। उसने फर्जी डिग्री दिखाई थी। सातवीं पास है। चांदी का काम करता है।

Trending Videos
आरोप है कि युवती ने विवाद की वजह से अपने घरवालों को इस बारे में नहीं बताया। इससे ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। पिता की दी हुई कार को बेच दिया। पति ने पैसा मांगना शुरू कर दिया। उनके एक बेटी भी है। युवती दिल्ली चली गई। वहां एक अस्पताल में नौकरी करने लगी।
तीन महीने पहले पति ने फोन किया। उसे तीन तलाक बोल दिया। परिजन समझाने गए तो धमकी दी। एसएसपी से शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। मगर, केंद्र कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बंद है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।