फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Year Old Child Death Due To Fever In Etah Kasolia Village

एटा में बुखार से बच्चे की मौत: तीन में मिले डेंगू के लक्षण, दो मलेरिया के मरीज भी मिले

Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

फिरोजाबाद के बाद एटा जनपद में भी बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ है वहीं गुरुवार को कसोलिया में एक बच्चे की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों की जांच कराई है।

विज्ञापन
Seven Year Old Child Death Due To Fever In Etah Kasolia Village
demo pic

विस्तार

एटा में जैथरा ब्लॉक के गांव कसोलिया में बुखार पीड़ित एक बच्चे की मौत गुरुवार को हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में तीन व्यक्तियों में डेंगू एनएस-1 के लक्षण पाए गए हैं। गांव कसोलिया निवासी सात वर्षीय शहरोज पुत्र शहनूर को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन जैथरा के एक चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे उसे लेकर घर चले गए। वहीं मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में गुरुवार को तीन व्यक्तियों में एनएस-1 की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


सोनसा में दो मिले मलेरिया पीड़ित
शीतलुपर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोनसा में प्रधान की सूचना पर टीम जांच करने गई। टीम को दो लोग मलेरिया से ग्रसित मिले। दोनों को स्वास्थ्य टीम ने दवा वितरित की। 
विज्ञापन


तीन मोहल्लों में स्वास्थ्य टीम ने की पड़ताल 
बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला लालपुर, एमपीनगर और किदवई नगर में स्वास्थ्य टीम पहुंची। जहां टीमों ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की पड़ताल की। 

बच्चे की मौत की जानकारी मिल गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेज गांव में अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ 

मेडिकल कॉलेज में बढ़ी मरीजों की संख्या
बुखार का प्रकोप शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में द्वितीय तल पर 10 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया। बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों में से गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। शनिवार रात अवागढ़ निवासी बुखार पीड़ित बच्चा भर्ती होते ही वार्ड फुल गया। जबकि सोमवार सुबह और बीमार बच्चे पहुंचने लगे। इस पर चिकित्सकों ने पहले से भर्ती तीन बच्चों को छुट्टी देकर जगह कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन पहुंच रहे 40 से 50 बुखार पीड़ित बच्चे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप अधिक चल रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होती है, उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। 
चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी का डीएनए कराएगी नोएडा पुलिस, ऐसे खुला था साढ़े तीन साल तक बेसमेंट में 'दफन' हत्या का राज 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed