{"_id":"6102e7fc8ebc3e39604d5936","slug":"seven-thousand-workers-will-get-the-benefit-of-ayushman-bharat-scheme-mainpuri-news-agr5017863174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत जिले के सात हजार श्रमिकों को लाभ मिलेगा। शासन ने पंजीकृत पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ देने के लिए सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। शीघ्र ही पात्र श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे। श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पात्रता तय की गई है। इसके अनुसार पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच शासन ने सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत सात हजार श्रमिकों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। इन श्रमिकों को योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय आयुष्मान भारत योजना देख रहे लोगों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित सूची से विकास खंड के अनुसार श्रमिकों का चयन कर उनकी अलग से सूची तैयार करें। यह सूची क्षेत्रीय सीएचसी पर उपलब्ध कराई जाए ताकि श्रमिकों को यह जानकारी हो सके कि वे पात्रता की सूची में हैं और उनको कार्ड जारी किया जा सके।
विज्ञापन
सीएचसी से पता करें पात्रता
मैनपुरी। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के अनुसार संबंधित विकास खंड की सीएचसी पर पात्र श्रमिकों की सूची भेजी जाएगी। श्रमिक अपने क्षेत्र की सीएचसी से अपनी पात्रता का पता लगा सकेंगे। उन्हें कार्ड कैसे जारी होगा यह जानकारी भी संबंधित सीएचसी से ही मिलेगी।
सात हजार पंजीकृत श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए सूची प्राप्त हुई है। इसके अनुसार श्रमिकों को कार्ड बनाने की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ