फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven thousand voters waiting for identity card

Agra News: सात हजार मतदाताओं को पहचान पत्र का इंतजार

Sun, 21 Apr 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand voters waiting for identity card
कासगंज। लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए आवेदन करने वाले सात हजार मतदाताओं के पहचान पत्र अभी तक बनकर नहीं आ सके हैं। इन मतदाताओं के नाम पुनरीक्षण के बाद आवेदन करने पर सूची में शामिल किए गए है।निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया।जिसकी सूची का अंतिम प्रकाशन 24 जनवरी को किया गया। इस अभियान के दौरान नाम बढ़वाने, नाम में गलती आदि के चलते आवेदन करने वाले 39 हजार मतदाताओं के पहचान पत्र बनकर आ गए। ये पहचान पत्र डाक के माध्यम से मतदाताओं के घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। आयोग ने 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित नहीं रह जाए इसके लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक आवेदन करने का मौका दिया। जिले की तीनों विधानसभाओं से सात हजार लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए। इन मतदाताओं के पहचान पत्र बनने के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इनके पहचान पत्र बनकर नहीं आ सके हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने में महज एक पखवाड़े का समय ही शेष है। ऐसे में ये मतदाता चिंतित है। मतदाता आरती ने बताया कि वोट बनवाने के लिए मार्च माह में आवेदन किया गया, लेकिन अभी तक पहचान पत्र बनकर नहीं आ सका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम पुनरीक्षण के बाद सूची में शामिल किए गए हैं उनके पहचान पत्र बनने के लिए गए हुए हैं। जल्द ही पहचान पत्र बनकर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed