{"_id":"5fae7dc836cb7313404013dc","slug":"server-down-in-sn-medical-college-patients-waits-for-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समस्या: सर्वर ठप रहने से एक घंटे तक नहीं बन पाए पर्चे, मरीज करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या: सर्वर ठप रहने से एक घंटे तक नहीं बन पाए पर्चे, मरीज करते रहे इंतजार
Sat, 14 Nov 2020 09:51 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
सर्वर ठप होने से इलाज के इंतजार में बैठे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कॉलेज की ई-हॉस्पिटल सेवा की इंटरनेट सेवा बंद होने से सर्वर ठप हो गया। इससे विभागों और ओपीडी में पर्चा नहीं बन पाए। करीब एक घंटे तक यह परेशानी रही। मरीज इलाज का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सर्वर की दिक्कत शुरू हो गई। ओपीडी में 50 से अधिक मरीज थे। स्टाफ ने सर्वर की दिक्कत के बारे में ई-हॉस्पिटल सेवा के प्रभारी को जानकारी दी। उन्होंने स्टाफ को बताया कि लखनऊ से ही तकनीकी खराबी है। 12 बजे के लगभग इंटरनेट सेवा बहाल होने पर इनके पर्चे बनाए गए।
सभी पंजीकृत मरीजों को उपचार दिया
लखनऊ से ही तकनीकी दिक्कत रही थी, इस कारण पर्चा बनाने का कार्य प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पंजीकृत सभी मरीजों के पर्चे बनाकर चिकित्सकों ने अतिरिक्त समय तक देखकर दवाएं लिखी। -डॉ. संजय काला, प्राचार्य
घंटा भर इंतजार करना पड़ा
जुकाम-खांसी हो गया है। पर्चा नहीं बना पाया, करीब घंटाभर इंतजार करना पड़ा, काउंटर पर बताया कि लखनऊ से ही इंटरनेट सेवा बंद हो गई है।-शब्बो, कटरा
हृदय की परेशानी है, पंजीकरण भी कराया था। सुबह करीब 11 बजे पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर आया तो इंटरनेट सेवा बंद होने से पर्चा नहीं बन पाया। -कामरान खान, पीर कल्याणी
विज्ञापन
गले में दिक्कत हो रही है। परेशानी बढ़ने पर ओपीडी आया। यहां कोड वर्ड दिखाकर अंदर पहुंचा, पर्चा काउंटर पर सर्वर ठप होने की कहते हुए इंतजार करने को कहा। -हिमांशु चतुर्वेदी, इटावा
सांस लेने में परेशानी हो रही है, छाती में जकड़न की भी शिकायत है। पंजीकरण कराने के बाद यहां आए, लेकिन पर्चा नहीं बन पाया, इंतजार करना पड़ा। -शकुंतला देवी, लोहामंडी