{"_id":"60f06dfe8ebc3ec205121336","slug":"sero-survey-the-report-did-not-come-from-the-lab-even-after-a-month-kasganj-news-agr4999487137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्वे: लैब से एक माह बाद भी नहीं आई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्वे: लैब से एक माह बाद भी नहीं आई रिपोर्ट
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट एक माह बाद भी लैब से प्राप्त नहीं हुई है। इससे अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा कि जिले के लोगों की एंटीबॉडी की स्थिति कैसी है।
शासन ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया। इसके लिए शासन से जिला के 25 गांव एवं 6 वार्डों की सूची भेजी गई। विभाग ने 18 टीम लगाकर 9 से 11 जून तक तीन दिन में 745 लोगों के ब्लड के सैंपल लिए। इसमें 18 वर्ष से नीचे के बच्चे, कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों, कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों एवं सामान्य लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। सैंपल को मेरठ की प्रयोगशाला भेजा गया। सर्वे रिपोर्ट को भेजे हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रयोगशाला से सर्वे की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
वर्जन
जिला में कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला से लगातार संपर्क किया जा रहा है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ