फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selection of girls from GGIC and RC for collegiate hockey.

Agra News: मंडलीय हॉकी के लिए जीजीआईसी और आरसी की छात्राओं का चयन

Sat, 02 Sep 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Sep 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Selection of girls from GGIC and RC for collegiate hockey.
मंडलीय हॉकी के लिए जीजीआईसी और आरसी की छात्राओं का चयन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में आयोजित हुआ ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में शनिवार को बालिका वर्ग जनपदीय हॉकी चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संयोजिका सुमन यादव के निर्देशन में मंडलीय ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। आरसी और जीजीआईसी मैनपुरी की छात्राओं का ट्रायल के लिए चयन हुआ।
जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह और शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार यादव द्वारा जनपदीय टीम का चयन किया गया। जनपदीय ट्रायल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्या सुमन यादव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हॉकी शॉट से ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रशिक्षकों के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशा शर्मा, सुनीता देवी, खेल प्रभारी सुमन, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की क्रीड़ा प्रभारी ममता उपस्थित थी। जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम चार सितंबर को आगरा में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed