फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security will be increase in the Yellow and Red Zone of Taj Mahal

Taj Mahal: ताज सुरक्षा के यलो और रेड जोन में बढ़ेगी निगरानी, खराब सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त

Thu, 26 May 2022 10:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 May 2022 10:59 AM IST
सार

आगरा में बुधवार को ताजमहल की सुरक्षा को लेकर नियमित समीक्षा बैठक हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद अधिकारियों ने ताज सुरक्षा का जायजा भी लिया। 

विज्ञापन
security will be increase in the Yellow and Red Zone of Taj Mahal
ताजमहल में महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। इसमें खराब सीसीटीवी कैमरों को सही कराने और अवैध निर्माण हटाने पर बात की गई। ताज सुरक्षा के यलो और रेड जोन में निगरानी बढ़ाई जाएगी। बैठक के बाद अधिकारियों ने ताजमहल की सुरक्षा जायजा भी लिया।

विज्ञापन


25 दिन पहले एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने रेड और यलो जोन देखा था। उन्होंने महताब बाग, दशहरा घाट और वॉच टावरों के बीच उगी घास को साफ कराने के निर्देश दिए थे। यलो जोन में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा था। 

विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल

बुधवार को ताज की सुरक्षा के बारे में नियमित समीक्षा बैठक हुई। इसमें आईबी के डिप्टी डायरेक्टर रमाकांत, आईजी नचिकेता झा, डीआईजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट राहुल यादव एसपी सिटी विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बात की गई। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पर विचार किया गया। वहीं यलो जोन में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाएगा। सुरक्षा उपकरण भी खरीदने को लेकर जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि यलो जोन और रेड जोन की सुरक्षा व्यस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। महताब बाग की तरफ और निगरानी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed