फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head Teacher Suspended Over Alleged Financial Irregularities and Mid-Day Meal Lapses

मिड-डे मील में गड़बड़ी: ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच में आरोप सही मिले; प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 22 Sep 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 AM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंधा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को वित्तीय अनियमितताओं और मिड-डे मील में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए और समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने पर बीएसए ने कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Head Teacher Suspended Over Alleged Financial Irregularities and Mid-Day Meal Lapses
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं, मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार के आरोपों में फतेहपुर सीकरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंधा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर कराई गई जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सोंधा के ग्रामीणों ने संयुक्त शिकायत में प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके अलावा कक्षा सात के छात्र महेश की पिटाई में चोटिल होने के आरोप भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन मानकों के अनुसार नहीं बनाए जाने की बात सामने आई थी। कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत भी मिली थी। जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने और स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलंबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एत्मादपुर के खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिन में आरोप-पत्र तैयार कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में मनोज कुमार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सींगना, विकासखंड अछनेरा से संबद्ध किया गया है। बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed