फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sector magistrate car accident on agra lucknow expressway in firozabad

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, सेक्टर मजिस्ट्रेट घायल

Sun, 17 Mar 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Sector magistrate car accident on agra lucknow expressway in firozabad
क्षतिग्रस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की कार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की कार आगे जा रहे ट्रक से टकराई गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सेक्टर मजिस्ट्रेट को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

 
लखनऊ के गोमती नगर निवासी दुष्यंत कुमार सिंह (55) पुत्र लल्लन सिंह सहारनपुर में गन्ना विकास निगम में अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात हैं। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें सहारनपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। किसी कार्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद गए थे। 
विज्ञापन


शनिवार की रात गाजियाबाद से लखनऊ जाते समय उनकी कार आगे जा रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लेने से ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन लखनऊ ले गए

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची। भूतपूर्व सैनिकों ने उन्हें कार से निकालने के बाद यूपीडा की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिरोजाबाद रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी उनके बेटे भरत को फोन पर दी। 

सूचना मिलते ही उनका परिवार लखनऊ से शिकोहाबाद पहुंचा और उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गया। घायल सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिये, जब तक कार को नियंत्रित करते, तेजी से ट्रक में घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed