{"_id":"6aac56dfdc76d842f80f0265","slug":"section-of-scst-act-added-following-table-tennis-players-statement-agra-news-c-25-1-agr1034-1162493-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टेबल टेनिस खिलाड़ी के बयान पर बढ़ी एससी-एसटी एक्ट की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टेबल टेनिस खिलाड़ी के बयान पर बढ़ी एससी-एसटी एक्ट की धारा
विज्ञापन
आगरा। टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश के बयान के आधार पर प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। मामले में आरएसओ संजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब मामले की जांच एसीपी सदर अमीषा सिंह करेंगी।
वंश एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के हाॅस्टल में रहता था। वह 31 जुलाई को लापता हो गया था। परिजन ने आरएसओ पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। थाना सदर में चाैकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें अपहरण की धारा लगाई गई थी। वंश को मुंबई से पुलिस लेकर आई। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
बयान में वंश ने आरएसओ पर आरोप लगाए और जातिसूचक शब्द बोलने की बात कही। एसीपी सदर ने बताया कि बयान के आधार पर एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि की गई है। विवेचना में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।