फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary was beaten and injured for not giving fertilizer bags

Agra News: खाद की बोरियां न देने पर सचिव को पीटकर किया घायल

Wed, 21 Dec 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Secretary was beaten and injured for not giving fertilizer bags
कुसमरा/किशनी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति ऊंचा इस्लामाबाद में मंगलवार की शाम नामजद लोगों ने 30 बोरियों की मांग की। जब सचिव ने असमर्थता जताई तो गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से पिटाई की गई। अभिलेख आदि भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी अखलेश कुमार साधन सहकारी समिति लिमिटेड ऊंचा इस्लामाबाद पर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम वह एक आधार कार्ड पर दो बोरियां किसानों को दे रहे थे। तभी रनवीर सिंह, रजनीश सिंह यादव, शिवम यादव निवासी गांव किशनपुर मुरगिया वहां आए। इन लोगों ने एक साथ 30 बोरियां खाद दिए जाने की मांग की। सचिव अखिलेश ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सरकारी कागज छीनकर फाड़ दिए गए।
विज्ञापन

खाद की कई बोरियां भी आरोपियों द्वारा फाड़ दी गईं। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर सचिव को बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सचिव का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed