फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretaries surrender their dongles in protest against online attendance

Agra News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने सौंपे अपने डोंगल

Tue, 16 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Secretaries surrender their dongles in protest against online attendance
Photo Saiya Source Secretary
आगरा। ग्राम पंचायत सचिवों का ऑनलाइन हाजिरी पर विरोध-प्रदर्शन पंद्रहवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को जिले के सभी विकास खंडों के पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डिजिटल हस्ताक्षर डिवाइस (डीएससी) / डोंगल संबंधित अधिकारियों को जमा करा दिए। ग्राम पंचायतों के सभी भुगतान डीएससी के माध्यम से ही होते हैं। इससे पंचायतों की भुगतान प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में सचिव कमल सिंह यादव, हरिश्चंद्र, संदीप कुमार, राहुल परिहार और नसीम अहमद आदि ने डोंगल साैंपे। इस दाैरान ग्राम विकास अधिकारी संघ आगरा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह चाहर, हर्षवर्धन प्रशांत, नरेंद्र पाल सिंह और महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। बरौली अहीर में भी सचिवों ने अपने डोंगल सौंपे। यहां पर ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार, शुभम सिकरवार, अभिषेक मोहनियां, रीना, पूनम, और नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। सैंया में डोंगल देने वालो में सचिव संजीव चौहान, अमित चौधरी, मनीष कुमार, ईलेश त्यागी, निशी दुबे, सरिता छत्रपति और शंकरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेरागढ़ ब्लॉक में डोंगल जमा करने के दाैरान महामंत्री आमीन खां, एडीओ बीरेंद्र सिंह ,राजकुमार, मोहन सिंह, अनिल आर्या, डरे लाल और अंतरिक्ष कुमार व अन्य मौजूद रहे। अकोला में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर,महामंत्री हरवीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव धाकड़, महेश चौधरी, राकेश परिहार, विकास वर्मा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी में सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरनारायण चौधरी को डोंगल सौंपे। वेद प्रकाश बघेल, हरिमोहन सोलंकी, राहुल सिंह रावत, दीक्षा गुप्ता, जीतेंद्र सिंह, मोहित यादव, विपिन कुमार और हरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed