फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second accused of murder of Kasganj youth arrested, had created pressure for religious conversion

Agra News: कासगंज के युवक की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया था दबाव

Mon, 12 Aug 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Second accused of murder of Kasganj youth arrested, had created pressure for religious conversion
पुलिस हिरासत में आरोपी।
कुरावली (मैनपुरी)। कासगंज निवासी युवक हर्षित गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कुछ दिन पूर्व युवक का सड़ा गला शव दिवरई गेट स्थित एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। पिता ने आरोप लगाया था कि गैर समुदाय के आरोपी पुत्र पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। मामले में पुलिस अब शेष बचे एक आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को गांव दिवरई गेट के पास तालाब किनारे मोहल्ला पठानान निवासी जावेद के कमरे में कासगंज के राजीव नगर निवासी हर्षित गुप्ता का सड़ा गला शव फंदे पर लटका मिला था। हर्षित 19 दिन से लापता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के घर से शव को बरामद किया था। मृतक के पिता आलोक ने आरोप लगाया था कि जावेद पुत्र पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। किसी भी हिंदू काम में शामिल नहीं होने देता था। मां की मृत्यु होने पर भी पुत्र हर्षित को उठावनी आदि संस्कार में शामिल नहीं होने दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं उजैन खान और जैनरजी की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने जैनरजी को एटा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed