फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seats are full in trains on Diwali and Chhath

Indian Railways: दिवाली और छठ पर ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों को वेटिंग में भी नहीं मिल रही टिकट

Mon, 13 Oct 2025 02:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 02:32 PM IST
सार

त्योहार पर घर जाने के लिए अब तक टिकट बुक नहीं कराया तो सफर मुश्किल भरा हो सकता है। ट्रेनों में सीटें फुल हो गईं हैं। वेटिंग में भी टिकट नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
Seats are full in trains on Diwali and Chhath
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिवाली और छठ पर्व से पहले ही बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। आगरा व अन्य शहरों में रहने वाले बिहार के लोग छुट्टी लेकर जाने का प्लान बना चुके हैं। कई लोगों ने सीट बुक करा ली है तो कई टिकट की तलाश में परेशान हैं। त्योहार से पहले ही ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


पंच उत्सव की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगी। इसके बाद छठ पर्व 25 अक्तूबर से शुरू होगा। त्योहार पर घर जाने के लिए अधिकतर लोगों ने ट्रेनों में टिकट बुक कर ली है। जो लोग अभी बाकी रह गए हैं उन्हें निराशा झेलनी पड़ रही है। आगरा कैंट फोर्ट और ईदगाह स्टेशन से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है, सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। मजबूरी में लोगों को अन्य साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ट्रेनों में नो रूम की स्थिति
आगरा रेल मंडल के फोर्ट और कैंट स्टेशन से होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में दिवाली से पहले नो रूम की स्थिति है। 16 अक्तूबर को आगरा फोर्ट से जाने वाली सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग सीट भी नहीं है। आगरा फोर्ट से गुजरने वाली अहमदाबाद पटना स्पेशल ट्रेन में भी नो रूम की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आगरा कैंट से गुजरने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार है और एसी कोच में नो रूम की स्थिति है। ईदगाह जंक्शन से होकर गुजरने वाली अनन्या एक्सप्रेस में टिकट के लिए लंबी वेटिंग यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। अजीमाबाद एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस में वेटिंग की टिकट भी उपलब्ध नहीं है।

चलाई गई हैं 38 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से करीब 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। बिहार की ओर जाने वाली वडोदरा-कोलकाता और खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में टिकट के लिए लंबी वेटिंग है। त्योहार नजदीक है ऐसे में टिकट कनफर्म होने की संभावना कम है।

कोच में होगी बढ़ोतरी
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के कोच में बढ़ोतरी की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी बढ़ाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed