फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Searched in three states did not find the kingpin of fake drugs

UP: तीन राज्यों में तलाश..., नहीं मिला नकली दवाओं का सरगना; पत्नी और साझीदार भेजे गए जेल

Fri, 14 Jul 2023 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

दवाओं का सरगना पुलिस पहुंच से दूर है। उसकी तलाश तीन राज्यों में की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। 

 

विज्ञापन
Searched in three states did not find the kingpin of fake drugs
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी और सिकंदरा में नकली दवाओं की फैक्टरी का सरगना विजय गोयल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। टीमों ने तीन राज्यों में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। विजय गोयल कफ सिरप और नींद की गोलियों के सिंडीकेट में मजबूत कड़ी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दवा माफिया के बारे में असली राज खुल सकेगा।

विज्ञापन

आठ जुलाई को पुलिस ने एक साथ दो फैक्टरी पकड़ी थी। इन्हें विजय गोयल चला रहा था। बिचपुरी में नींद की नकली गोलियां तैयार की जा रही थीं। सिकंदरा में नकली कफ सिरप बन रहे थे। करीब पांच करोड़ का माल बरामद हुआ था। विजय गोयल की पत्नी रेखा गोयल और साझीदार नरेंद्र शर्मा को जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें -  दवा नहीं मौत: अवैध फैक्टरी से मल्टी विटामिन सिरप खरीद रहे थे 12 थोक विक्रेता, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मुकदमों में वांछित

विजय गोयल दो मुकदमों में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगी है। पहले आरोपी की लोकेशन दिल्ली की मिली थी। वहां एक परिचित रहता है। मगर, वो वहां नहीं पहुंचा था। इसके साथ ही टीम को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली। इन दोनों राज्यों से ही उसकी फैक्टरी में सामान आता था। यहां भी अलग-अलग टीमें गईं हैं। इसके अलावा उसके परिचित और जानकारों की सूची तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन

काॅल डिटेल भी खंगाली

पुलिस ने विजय गोयल की काॅल डिटेल भी खंगाली है। इसमें सौ से अधिक लोगों के नंबर मिले हैं। माल खरीदने वाले भी इसमें शामिल हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed