फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife found after two years one year old innocent child was in her lap Surprising reality revealed

UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

Fri, 14 Jul 2023 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 09:54 AM IST
सार

जिस लापता पत्नी की तलाश में पति दो साल से दिन-रात भटक रहा था, वो ऐसे हाल में मिलेगी सोचा भी नहीं था। पत्नी की गोद में एक साल का मासूम बच्चा था। जब पत्नी से आमना-सामना हुआ तो ऐसी हकीकत के बारे में पता चला कि पति की आंखे शर्म से झुक गईं। 
 

विज्ञापन
wife found after two years one year old innocent child was in her lap Surprising reality revealed
महिला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मोहल्ला बागवान के रहने वाला युवक दो साल तक पत्नी की तलाश करता रहा। दो साल बाद जब पत्नी मिली तो वह किसी और की हो चुकी थी। एक बच्चे की मां बन चुकी थी। पीड़ित लाचार होकर घर वापस आ गया। पीड़ित पति ने एसपी से मामले में शिकायत की है। 

विज्ञापन

लापता हो गई थी पत्नी 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी दयानंद एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। करीब दो साल पहले तक वो पत्नी निशा और इकलौते बेटे रितिक के साथ बेहद खुश था। लेकिन अचानक आठ मार्च 2021 को पत्नी बच्चे को लेकर कहीं चली गई। दयानंद ने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। आखिरकार परेशान होकर नौ मार्च 2021 को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच प्रक्रिया अपनी रफ्तार से चल रही थी।

ये भी पढ़ें - ज्योति मौर्य जैसा केस: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, अब बोली- तुम लायक नहीं, डॉक्टर के साथ रहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाली की तलाश में भटक रहा था पति 

वहीं, दूसरी ओर दयानंद पत्नी और बच्चे की तलाश में इधर से उधर भटक रहा था। कुछ समय पहले उसे पता चला कि पत्नी निशा बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मुगरौरा में है। उसका इकलौता बेटा भी उसके साथ है। ये जानकारी मिलने के बाद वो बेहद खुश हो गया और तत्काल ही पत्नी को वापस लेने के लिए मुगरौरा पहुंच गया, लेकिन वहां जो हुआ उसने कभी सोचा भी नहीं था। 

ये भी पढ़ें - हिमाचल में तबाही: मेकमायट्रिप के मैनेजर पत्नी संग लापता, शेयर किया लैंडस्लाइड का वीडियो..., और टूट गया संपर्क

विज्ञापन

पत्नी की गोद में था एक साल का बच्चा 

जब वह गांव मुगरौरा पहुंचा तो पता चला कि पत्नी ने गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली है। वह उसके एक बच्चे की मां भी बन चुकी है। यह पता लगते ही दयानंद की खुशियां कुछ ही पल में दम तोड़ गईं। वह घर वापस लौट आया और अब एसपी से अपने इकलौते बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग

फोन पर मिल रही थी धमकी

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में दयानंद ने बताया कि जब उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। वह उस से मिलने के लिए गया। इस दौरान उसे फोन से धमकियां मिलने लगीं। कहा गया कि तेरी पत्नी वापस नहीं करेंगे। कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed