फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra 12 wholesalers were buying multi vitamin syrup from illegal factory big disclosure

दवा नहीं मौत: अवैध फैक्टरी से मल्टी विटामिन सिरप खरीद रहे थे 12 थोक विक्रेता, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 14 Jul 2023 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

सिकंदरा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगला चुचैना में अवैध दवा फैक्टरी पर छापा मारा था। फैक्टरी में 30 पेटी मल्टी विटामिन और फूड सप्लीमेंट के सिरप मिले थे। चार पेटी में एनर्जी और भूख बढ़ाने के सिरप थे।

विज्ञापन
agra 12 wholesalers were buying multi vitamin syrup from illegal factory big disclosure
दवा फैक्टरी में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के नगला चुचैना में पकड़ी गई मल्टी विटामिन सिरप की अवैध फैक्टरी में लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा था। दवा की जगह खाद्य लाइसेंस लिया गया था। शहर के 12 थोक विक्रेताओं को सप्लाई होती थी। पशुओं के बाड़े के आगे चल रही फैक्टरी में साफ-सफाई का इंतजाम नहीं था। गुणवत्ता जांच के लिए विशेषज्ञ नहीं थे। कंपनियों के फर्जी रैपर लगाए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संचालक मनीष गुप्ता को जेल भेज दिया। पुलिस को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन

यहां मारा था छापा 

सिकंदरा पुलिस ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगला चुचैना में अवैध दवा फैक्टरी पर छापा मारा था। फैक्टरी एत्मादपुर निवासी मनीष गुप्ता की थी। वह पश्चिमपुरी में किराये पर परिवार सहित रहता है। फैक्टरी में 30 पेटी मल्टी विटामिन और फूड सप्लीमेंट के सिरप मिले थे। चार पेटी में एनर्जी और भूख बढ़ाने के सिरप थे। बोरियों में चीनी-बूरा रखा था। एक्सपायर्ड दवाएं और नामी कंपनी के फर्जी रैपर थे। सिरप तैयार करने का सामान और उपकरण भी थे।

ये भी पढ़ें - युवक की घिनौनी हरकत: युवती को मंदिर के बहाने ले गया होटल में, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी  पर लगाया ताला 

जांच के बाद फैक्टरी पर ताला लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि संचालक मनीष गुप्ता ने फूड का लाइसेंस दिखाया, जबकि एनर्जी और भूख बढ़ाने के सिरप मिले थे। इनके लिए अलग से लाइसेंस लेना आवश्यक है। वह फूड लाइसेंस के भी मानक का उल्लंघन कर रहा था। एक्सपायर्ड दवाओं के साथ 13 डिब्बों में बिना सील किए विभिन्न प्रकार के विटामिन पाउडर मिले। डिब्बों पर टैग भी नहीं था। नामी कंपनियों के रैपर सिरप पर लगाए जा रहे थे। साफ-सफाई का भी इंतजाम नहीं था।

ये भी पढ़ें - महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

रैपर को स्थानीय बाजार में तैयार कराता था। चौकी प्रभारी शास्त्रीपुरम एसआई राहुल कटियार ने केस दर्ज कराया। धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार सहित अन्य धाराएं लगीं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - शाकिब निकला बेवफा: प्यार में फंसाकर किया घिनौना काम, शादी के लिए रखी शर्त- बदल दो धर्म तो अपना लूंगा

थोक विक्रेताओं की तलाश

पुलिस को आरोपी मनीष गुप्ता ने थोक विक्रेताओं के नाम बताए हैं। विक्रेता संचालक को ऑर्डर देते थे। उसके हिसाब से वो माल तैयार करके देता था। पुलिस विक्रेताओं से पता करेगी कि वो किस आधार पर उससे माल खरीद रहे थे। वह फर्जी बिल देता था या फिर बिना बिल के सिरप ले रहे थे। एक सिरप 50 रुपये तक में तैयार हो जाती थी। इसके बाद उसे 120 से 150 रुपये में बेचा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed