फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorching heat in the afternoon; rain brought relief in the evening.

Agra News: दोपहर में गर्मी से तपे, शाम को बारिश लाई राहत

Fri, 18 Sep 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat in the afternoon; rain brought relief in the evening.
बारिश के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। 
आगरा। तीन दिनों से तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज चिलचिलाती धूप और उमस ने पसीने से तरबतर शहरवासियों को शाम पांच बजे के बाद मौसम में आए बदलाव ने राहत दी। शाम छह बजे के बाद हुई बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को सुकून महसूस किया। दिन में पारा 35.6 डिग्री के पास था, लेकिन बारिश के बाद रात में यह 26 डिग्री पर आ गया। करीब 9 डिग्री की कमी बारिश के कारण हो गई। इससे गर्मी-उमस से बेहाल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हल्की बारिश हुई और बादल भी छाए रहे। देर शाम को ठंडी हवाएं चलती रहीं। हवाओं की गति 46 किमी प्रतिघंटे की रही। इससे तापमान 9 डिग्री तक लुढ़क गया। करीब 2.1 मिमी. बारिश ही दर्ज हुई, लेकिन रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और दिन में एक से दो बार हल्की बारिश का अनुमान है।

हाईवे पर गिरा बिलबोर्ड और टिनशेड, यातायात प्रभावित
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज हवा और बारिश के दौरान भाटिया पेट्रोल पंप के आगे बिलबोर्ड और टिनशेड गिर गए। इससे हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि जिस समय ढांचा गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक टेढ़ी बगिया से रामबाग तक मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक है। टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के काम के चलते सड़क पर गड्ढे हैं। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों का दबाव नेशनल हाईवे पर बढ़ गया है। हाईवे पर बिलबोर्ड गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed