फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scooty raider died in road accident

बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की हादसे में मौत

Mon, 18 Apr 2022 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
scooty raider died in road accident
कासगंज। बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता बेटी की शादी की पीली चिट्ठी देकर बेटी की होने वाली ससुराल से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं के बिहारीपुर दातागंज निवासी मौरपाल (45) पुत्र मूलचंद की बेटी अंजली की शादी सहावर के खतौली गांव निवासी सूरज पाल पुत्र क्षत्रपाल के साथ 27 अप्रैल को होनी है। पिता अपनी बेटी की शादी की पीली चिट्ठी देने के लिए उसकी होने वाली ससुराल 15 अप्रैल को गया था। वह रस्म को अदा करने के बाद 16 अप्रैल को रात के समय अपनी स्कूटी से वापस लौट रहा था। सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर भट्ठा के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उसके गंभीर चोट आ गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। इसके बाद उसे अस्पताल लेेेेे जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका शव देखकर चीत्कार मच गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed