{"_id":"6867376ff69d0ba61e00068c","slug":"scooty-collided-with-a-student-dairy-owner-got-angry-slapped-the-inspector-s-son-police-arrested-him-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से टकराई स्कूटी: डेयरी संचालक को आया गुस्सा, दरोगा के बेटे को जड़ दिया थप्पड़; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से टकराई स्कूटी: डेयरी संचालक को आया गुस्सा, दरोगा के बेटे को जड़ दिया थप्पड़; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 08:57 AM IST
सार
आगरा के नामी सेंट क्लेयर्स स्कूल के सामने की घटना है। डेयरी संचालक की स्कूटी एक छात्रा से टकरा गई। ये देख दरोगा के बेटे ने उसे टोक दिया। इस बात को लेकर डेयरी संचालक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
आगरा के सदर स्थित सेंट क्लेयर्स स्कूल के गेट के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा से स्कूटी टकराने पर डेयरी संचालक और 12वीं के छात्र का विवाद हो गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर डेयरी संचालक ने छात्र को थप्पड़ जड़ा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रिंसिपल के केस दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी डेयरी संचालक और उसके भाई को शांति भंग में गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें - UP: वो भूखा था इसलिए मांगी रोटी...फिर दलित युवक के साथ घटी ऐसी घटना, जानकर खौल उठेगा खून
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: वो भूखा था इसलिए मांगी रोटी...फिर दलित युवक के साथ घटी ऐसी घटना, जानकर खौल उठेगा खून
विज्ञापन
Trending Videos
शमसाबाद रोड के रहने वाले 12वीं के छात्र ने बताया कि उसके पिता दरोगा हैं। आईजी ऑफिस में कार्यरत हैं। दोपहर 1 बजे छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं स्कूल के गेट से निकल रहे थे। तभी डेयरी संचालक साैरभ अग्रवाल स्कूटी से आए। वह अपने बच्चे को लेकर जा रहे थे। आरोप लगाया कि डेयरी संचालक की स्कूटी एक छात्रा से टकरा गई। इस पर उन्होंने टोका और कहा कि ठीक से स्कूटी चलाओ।
ये भी पढ़ें - UP: पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगा कलेजा; हत्या की वजह जान रह जाएंगे सन्न
ये भी पढ़ें - UP: पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगा कलेजा; हत्या की वजह जान रह जाएंगे सन्न
विज्ञापन
इसी बात पर स्कूटी सवार डेयरी संचालक विवाद करने लगे। दोनों प्रिंसिपल के पास शिकायत करने पहुंचे। वह वेटिंग एरिया में बैठा था। पास ही शिक्षक भी खड़े थे, जो घटना की जानकारी ले रहे थे। तभी अभिभावक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह देख शिक्षकों ने उन्हें रोका भी। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि मामले में प्रिंसिपल सनी कट्टोर ने तहरीर दी। आरोपी साैरभ अग्रवाल और उसके भाई गाैरव को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।