फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit youth held hostage in a poultry farm beaten gagged and thrown in a field

UP: वो भूखा था इसलिए मांगी रोटी... फिर युवक के साथ घटी ऐसी घटना, जानकर खौल उठेगा खून

Fri, 04 Jul 2025 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 10:36 AM IST
सार

आगरा में दलित युवक के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। वो भूखा था, इसलिए रोटी मांगी। रोटी के बदले उसे पिटाई मिली। बंधक बना लिया गया। इसके बाद मुंह बंद कर बाजरे के खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन
Dalit youth held hostage in a poultry farm beaten gagged and thrown in a field
बंधक बनाकर पीटने का फाइल फोटो सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन में रोटी मांगने पर मुर्गी फार्म संचालक ने दलित युवक को बंधक बना लिया। आरोप है कि सरिया से पिटाई करने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह बंद कर बाजरे के खेत में फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवक के खेत में पड़ा मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। एसीपी एत्मादपुर का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। वहीं घटना से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  हलवाई के बेटे का कत्ल: शराब पिलाई, एक दोस्त ने हाथ पकड़े, दूसरे ने सिर को ईंट से कुचला; जानें हत्या की वजह
विज्ञापन



 

पार्टी कर रहे थे, तब उसने मांग ली रोटी

नगला गोवर्धन, अहारन निवासी रवि वाल्मीकि गांव-गांव घूम कर लोगों से मांगकर गुजारा करते हैं। बुधवार को वह नगला गोवर्धन और नगला बरी के बीच स्थित मुर्गी फार्म पर गए थे। आरोप है कि फार्म में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। रवि लोगों से रोटी मांगने लगा। इस पर दबंगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी सरिया से पिटाई लगाई। हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह बंद कर बाजरे के खेत में फेंक आए। वह रातभर खेत में ही पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह चारा लेने गए लोगों ने उसे देखा। तब पुलिस को जानकारी दी।


ये भी पढ़ें -  UP: कागजों पर 4500 से ज्यादा सफाई कर्मचारी, सड़कों पर आधे भी नहीं...आगरा नगर निगम में वेतन घोटाला

घायल का कराया गया मेडिकल
एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें -  UP: ताज के पास जिस युवक ने की फायरिंग,  उसका शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त; भेजी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed