फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scooter stolen from hotel was found in drain

Agra News: होटल से चोरी हुआ स्कूटर...15 फीट गहरे नाले में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
सार

होटल के बाहर से स्कूटर गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन उसमें भी कुछ पता नहीं लगा। बाद में 50 मीटर दूरी पर स्कूटर नाले में गिरा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
scooter stolen from hotel was found in drain
नाले में गिरा स्कूटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मंटोला के दरेसी स्थित एक होटल के बाहर से सोमवार रात को कार्यक्रम में आए व्यक्ति का स्कूटर चोरी हो गया। स्कूटर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे। मगर फुटेज में कुछ नजर नहीं आया। उधर, 8 घंटे बाद स्कूटर होटल से ही 50 मीटर की दूरी पर 15 फीट गहरे नाले में पड़ा मिल गया। आशंका है कि चोर ले गया था। मगर रास्ते में नाले में स्कूटर गिर गया होगा। उसके पास एक मोबाइल भी मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ढोलीखार, मंटोला निवासी रहीशुददीन ने सोमवार रात 11:30 बजे पुलिस को काल किया। बताया कि दरेसी स्थित होटल जिज्ञासा में एक कार्यक्रम में आए थे। होटल के बाहर अपना स्कूटर खड़ा किया था। वह घर जाने के लिए बाहर आए तो स्कूटर नहीं मिला। आसपास देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर आसपास देखा। होटल में कैमरा गेट के पास लगा था। इस कारण स्कूटर खड़ा होने वाली जगह के फुटेज नहीं आई। पुलिस ने स्कूटर मालिक से तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे एक राहगीर ने काल किया। बताया कि दरेसी स्थित नाले में एक स्कूटर पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्कूटर को बाहर निकलवाया। यह रहीशुददीन का ही था। नाले में कुछ दूरी पर कीपेड मोबाइल भी पड़ा था। हालांकि यह स्कूटर मालिक का नहीं था। पुलिस ने मोबाइल से सिम निकालकर चेक की। पुलिस ने सिम में मिले नंबर के आधार पर पड़ताल की। मगर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed