{"_id":"6a4fdac5a4ba480a5508c015","slug":"schools-up-to-class-12-have-been-declared-closed-on-district-magistrate-orders-due-to-rain-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: बारिश के चलते इस जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया छुट्टी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: बारिश के चलते इस जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया छुट्टी का आदेश
Thu, 09 Jul 2026 11:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:01 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
School Closed News
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यूपी के कासगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को जिले के नर्सरी और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
बरसात ने थामी गर्मी की रफ्तार
कासगंज जिले में रातभर हुई तेज बारिश और दिनभर चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल स्थानीय लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, सुबह की बारिश के चलते बाजारों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और जनजीवन प्रभावित हुआ।

Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के कारण दिनभर मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक बना रहा। हालांकि हवा में नमी अधिक होने से बीच-बीच में हल्की उमस भी महसूस हुई। बारिश का असर जनजीवन और बाजारों पर भी दिखाई दिया। सुबह के समय बारिश होने से बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। कई दुकानदारों ने देर से दुकानें खोलीं, जबकि फुटपाथ और ठेला लगाने वाले व्यापारियों का काम प्रभावित हुआ। लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।
ये भी पढ़े-आगरा हादसा: मलबे में दबी वृद्धा अब भी लापता, दो मंजिला दुकान ढहने में जेई दोषी; मुख्य अभियंता को भी नोटिस
बारिश से बचने के लिए जिसने जो मिला, उसी का बनाया सहारा
लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। दोपहिया वाहन चालक रेनकोट पहनकर सफर करते नजर आए, जबकि कई लोग रंग-बिरंगे छाते लेकर बारिश से बचाव करते दिखे। जिनके पास छाता या रेनकोट नहीं था, उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों से सिर ढक लिया। कई लोगों ने गमछे या कपड़े को ही सिर पर रखकर भीगने से बचने की कोशिश की। बाजारों और सड़कों पर बारिश से बचने के लिए लोगों की यह जुगाड़ लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही।