फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools opened after 20 days vacation, number of children remained less

Agra News: 20 दिन के अवकाश के बाद खुले स्कूल, बच्चों की संख्या रही कम

Mon, 20 Jan 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Schools opened after 20 days vacation, number of children remained less
कासगंज। ठंड के मौसम से राहत मिल जाने पर 20 दिन बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की उपस्थिति प्रभावित नजर आई। परिषदीय स्कूलों में आधे से भी कम बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचे। मंगलवार से बच्चों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए। इसके बाद भी शीतलहर व कोहरे के प्रकोप को देखते हुए लगातार अवकाश बढ़ाए गए। रविवार से मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन से अवकाश को आगे नहीं बढ़ाया। इसके बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। इसी के साथ शिक्षण कार्य शुरू हो गया। स्कूलों में उपस्थित कम रही। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला में 158 में से 110 बच्चे विद्यालय आए। कंपोजिट विद्यालय देवरी प्रहलादपुर में जूनियर में पंजीकृत 64 में से 25 तथा प्राइमरी में 117 में से 48 बच्चे पढ़ने पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय नगला ताल में 38 मेें से 15 बच्चे विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि अवकाश के बाद पहला दिन होने से बच्चों की उपस्थिति कम रही है। अब बच्चों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed