{"_id":"61252d598ebc3e7a177722b7","slug":"schools-open-after-five-months-children-s-attendance-was-low-kasganj-news-agr504829876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद खुले स्कूल, बच्चों की उपस्थिति रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद खुले स्कूल, बच्चों की उपस्थिति रही कम
विज्ञापन
कासगंज के चकेरी कंपोजिट स्कूल में शिक्षण कार्य करते बच्चे
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकमण कम होने पर शासन के निर्देश के बाद मंगलवार से जूनियर स्कूल खुल गए। पांच माह के बाद विद्यार्थी कोरोना प्रोटोकाल के तहत अपने स्कूल पहुंचे। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या तो कम रही लेकिन पुराने दोस्तों को पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।शिक्षकों ने भी बच्चों के आने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
कोरोना के खतरे के बढ़ने के बाद शासन से 24 मार्च को स्कूल बंद कर दिए गए थे। कक्षा 9 से 12 के स्कूल खुलने के बाद मंगलवार को जूनियर स्कूल खुले। इतने लंबे समय के बाद स्कूल खुलने पर बच्चे भी खुशी खुशी अपने स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों ने बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर मस्ती की। पहले दिन बच्चों की संख्या काफी कम रही।
स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी कराया गया। बच्चे मास्क पहन कर अपने स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही उनके हाथों को सेनेटाइज भी कराया गया। बच्चों ने मस्ती के साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। उन्होंने अपनी शिक्षा संबंधी समस्या का शिक्षकों से निदान किया।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूल वैसे तो 15 अगस्त से ही खुल गए थे, लेकिन उनमें अभी तक कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को ही बुलाया जा रहा था। मंगलवार से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को बुलाने के बाद इनमें भी इन कक्षाओं के बच्चे पहुंचना शुरू हो गए। ये स्कूल दो पालियों में संचालित हो रहे हैं।