फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   schools closed 7th January due to cold wave in Agra

Agra News: ताजनगरी में शीतलहर का प्रकोप जारी, 12वीं तक स्कूलों में सात जनवरी तक की छुट्टी

Thu, 05 Jan 2023 07:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

आगरा में लगातार चौथे दिन भी कोहरा और बादल छाये रहे। सुबह घने कोहरे के कारण जीरो दृश्यता के साथ रात में कड़ाके की ठंड ने लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास करा दिया। दिनभर कोल्ड डे कंडीशन बनी रही।

विज्ञापन
schools closed 7th January due to cold wave in Agra
हाईवे पर छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घना कोहरा और अत्यधिक ठंड के कारण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज सात जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। सभी स्कूल व कॉलेजों में दो दिन का आकस्मिक शीत अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में पहले से ही अवकाश घोषित है। आठ जनवरी को रविवार है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार आदेशों का उल्लंघन करने पर प्रधानाचार्य व प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई होगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में सात जनवरी तक लागू रहेंगे। उधर, नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सात जनवरी तक बंद रखने के जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आदेश जारी किए जा चुके हैं। जो अगले दो दिन तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


आगरा में लगातार चौथे दिन भी कोहरा और बादल छाये रहे। सुबह घने कोहरे के कारण जीरो दृश्यता के साथ रात में कड़ाके की ठंड ने लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास करा दिया। दिनभर कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। शाम को पांच बजे के बाद फिर से घना कोहरा छाने लगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से नौ डिग्री नीचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed