Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schoolgirl kidnapped, father lodged report

Agra News: स्कूल गई छात्रा अगवा, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl kidnapped, father lodged report
कासगंज। शहर के नदरई गेट क्षेत्र से स्कूल गई छात्रा को अगवा कर लिया गया। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद लेकर छात्रा की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।क्षेत्र की छात्रा 10 अप्रैल की सुबह आठ बजे छात्रा स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी का समय बीत जाने के बाद भी छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन वह चिंतित हो गए। उन्होंने छात्रा के बारे में स्कूल में जाकर पता किया तो बताया गया कि वह स्कूल पढ़ने नहीं आई थी। छात्रा के पिता ने अपनी रिश्तेदारी एवं सहेलियों से भी पूछताछ की। तलाश के दौरान उन्हें जानकारी हुई कि हरियाणा कैथल के ग्राम संतोख निवासी सनी उसे अगवा कर ले गया है। पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed