{"_id":"6378bb5122c8c053c6749ecf","slug":"school-girl-crushed-to-death-by-roadways-bus-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Sat, 19 Nov 2022 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:50 PM IST
सार
गांव नगला भगत निवासी छात्रा पायल शनिवार की सुबह अपनी चचेरी बहन के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। दोनों अलग-अलग साइकिल पर थीं। बस स्टैंड के सामने रोडवेज बस ने पायल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पायल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाया।
गांव नगला भगत निवासी राकेश कुमार की पुत्री पायल (15) प्रेम प्रयाग विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब बस स्टैंड के सामने पहुंची, तभी वहां से गुजर रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला भगत निवासी राकेश कुमार की पुत्री पायल (15) प्रेम प्रयाग विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब बस स्टैंड के सामने पहुंची, तभी वहां से गुजर रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
आनन फानन छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, छात्रा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छात्रा का शव मोर्चरी में रखवाया। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को कब्जा में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
हादसे के समय साथ थी चचेरी बहन
मृतका पायल के परिजनों ने बताया कि सुबह पायल अपनी चचेरी बहन शालू के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। दोनों साथ-साथ ही चल रही थीं। हादसे के समय शालू पीछे रह गई। पायल हादसे का शिकार हो गई। अपनी आंखों के सामने बहन की मौत देखने के बाद शालू भी बेहद सहमी हुई है।
चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी पायल
हादसे में जान गवाने वाली पायल चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी, दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, वहीं एक भाई रवि है। परिजनों के अनुसार पायल पढ़ने में बेहद होशियार थी। घर में सबसे छोटी होने के चलते भाई और बहनें उस से बेहद प्यार करते थे। इस हादसे के बाद सभी बेहद दुखी हैं।