मथुरा: अनियंत्रित स्कूल बस गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे 40 बच्चे, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
बच्चों के परिजनों ने बताया कि स्कूल वाले भाड़े का तो मन माना किराया वसूल लेते हैं मगर सुविधा के नाम पर बच्चों की जिंदगी दांव पर लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर में बड़ा हादसा होने से टल गया। जब 40 स्कूली बच्चों से भरी बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बाजना रोड पर बिजलीघर के सामने ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो कर गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित थे। बच्चों को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली और स्कूल बस सहित ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये।
बस ड्राइवर हरेंद्र ने बताया कि बाजना रोड पर जब वह बिजली घर के निकट पहुंचे तो मिस्त्री के यहां से अचानक एक गाड़ी सामने रोड पर निकल आई जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने बस को साइड में उतार दिया मगर गड्ढा गहरा होने की वजह से बस उसमें चली गई।
छह इंच दूरी से निकल गयी मौत
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नौहझील बाजना रोड पर एसआरबीएस स्कूल की बस 40 बच्चों को लेकर जा रही थी। बस आधे रास्ते में ही पहुंची थी कि तभी ब्रेक फेल होने के कारण अनियन्त्रित होकर पलट गई बस जिस स्थान पर पलटी वहां उससे 6 इंच दूर 33000 व 11000 हाई वोल्टेज पॉवर की विद्युत लाइन जा रही थी। बस अगर हाई वोल्टेज पॉवर लाइन से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में कबाड़ बसों से ही बच्चों को लाने ले जाने का कार्य किया जा रहा है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि स्कूल वाले भाड़े का तो मन माना किराया वसूल लेते हैं मगर सुविधा के नाम पर बच्चों की जिंदगी दांव पर लगी है।
आगरा: रविवार को ताज का दीदार करेंगी डेनमार्क की प्रधानमंत्री, करीब डेढ़ घंटे पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश