फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scholarship worth Rs 25 crore reached the accounts of students.

Agra News: छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची 25 करोड़ की छात्रवृत्ति

Mon, 26 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Scholarship worth Rs 25 crore reached the accounts of students.
मेधावियों के साथ डीएम
आगरा। हजारों छात्र-छात्राओं के चेहरे रविवार को उस समय खिल उठे, जब उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बटन दबाकर डीबीटी की। इससे आगरा में 25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंच गई।
विज्ञापन

लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह हुआ। जिसका सजीव प्रसारण सेंट जोंस कॉलेज में हुआ। लखनऊ से प्रदेश के 18.78 लाख विद्यार्थियों को 944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति हस्तांतरित की गई। इसी कड़ी में जिले के छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में भी लगभग 25 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। सेंट जोंस कॉलेज में छात्रवृति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने इस कदम को गरीब एवं वंचित वर्गों के उत्थान में क्रांतिकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान डीआईओएस चंद्रशेखर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीलिमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed