फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scheduled class conference of BJP organized will be dedicated to ideals of great men in Agra

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन: मंच है तैयार... अतिथियों का इंतजार, देशभर से आएंगे जनप्रतिनिधि

Thu, 07 Mar 2024 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 12:06 PM IST
सार

भाजपा का अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन महापुरुषों के आदर्शों को समर्पित होगा। कोठी मीना बाजार मैदान को आंबेडकर नगर नाम दिया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
scheduled class conference of BJP organized will be dedicated to ideals of great men in Agra
भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। इससे पहले महासम्मेलन स्थल को आंबेडकर नगर नाम दिया गया है। इसमें प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड के एससी जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। भाजपा नेताओं ने बुधवार को अधिवेशन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के डिप्टी सीएम, चार केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के आठ मंत्री, 50 से ज्यादा विधायक और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। चुघ ने बताया कि मोदी सरकार में दलितों के मान सम्मान और स्वाभिमान का ध्यान रखते हुए ऐसी दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार में मुफ्त राशन के साथ, गरीबों को आवास, हर घर नल योजना, 4 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया है।

विज्ञापन

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ देश के गरीब दलित और जरूरतमंद लोगों को न सिर्फ गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच स्थलों को मोदी सरकार में पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। काशी में संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है।
विज्ञापन

महापुरुषों के जीवन पर प्रदर्शनी

अधिवेशन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि प्रदर्शनी लेगी। इसमें अनुसूचित समाज की महान विभूतियों जैसे ज्योतिबा फुले, संत रविदास के कार्यों को दिखाया जाएगा। वहीं सम्मेलन के द्वारों के नाम झलकारी बाई, महर्षि वाल्मीकि, ज्योतिबा फुले, संत गाडगे, माता शबरी, संत दुर्बल नाथ, अहिल्याबाई होल्कर, शिवाजी द्वार, कबीर दास, रविदास, महाराज बिजली पासी, शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखे गए हैं।
विज्ञापन

आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण से होगी शुरुआत

अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने आगरा आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पर आने से पूर्व रामनगर पुलिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर डॉ. आंबेडकर की 10 फीट ऊंचे चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

आयोजन स्थल पर बुधवार को मीडिया से बातचीत में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, गौरव राजावत, अनिल चौधरी, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, नवल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed