फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scheduled caste minor girl sexual assaulted in firozabad

यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
सार

  • नारखी क्षेत्र के एक गांव में दो दिसंबर की हुई घटना, वीडियो वायरल होने पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
scheduled caste minor girl sexual assaulted in firozabad
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना नारखी क्षेत्र में घास लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी (16) दो दिसंबर को खेत में घास लेने गई थी। वहां गांव का भूरी सिंह उसे मिला और किशोरी को खाली मकान में ले गया। आरोप है कि यहां भूरी सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी अनिल ने इसका वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। 
विज्ञापन

मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूरी सिंह और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या और भी हुईं ऐसी घटनाएं ? 
जिस गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के परिजनों का कहना कि चार युवकों ने गांव की अन्य लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। वे उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी तरह का कृत्य उसकी बेटी के साथ किया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। इसलिए अब तक कोई पीड़िता लड़कियों कार्रवाई करने से बचती हैं। 

पुलिस अधीक्षक शहर (एसपी सिटी) मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि युवकों ने गांव की और भी लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। ऐसी जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed