फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SBI will have to pay the rent amount including interest to the property owner after 11 years

Agra News: एसबीआई को 11 साल बाद संपत्ति स्वामी को देनी होगी ब्याज सहित किराए की रकम

Sat, 18 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SBI will have to pay the rent amount including interest to the property owner after 11 years
मैनपुरी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चेत कैंपस में स्थित अपनी मुख्य शाखा के किराया विवाद का निस्तारण हो गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एसबीआई मुख्य शाखा के विवाद में आदेश जारी किया है कि संपत्ति स्वामी को किराए की रकम का भुगतान ब्याज सहित 30 कार्यदिवस में किया जाए। यह विवाद 11 साल से चला आ रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 1951 में प्रदेश में लखनऊ, कानपुर के बाद एसबीआई ने तीसरी शाखा मैनपुरी में चेत कैंपस में ही खोली थी। वादी हर्ष चेत और प्रफुल चेत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 4 सितंबर 2024 को वाद दाखिल किया था। आरोप था कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनपुरी मुख्य शाखा स्टेशन रोड स्थित इनकी संपत्ति पर 1951 से संचालित है। 2013 में बैंक ने मुख्य शाखा को वहां से बंद कर दिया। परंतु संपत्ति पर कब्जा करे रहे और भवन में अपना सामान रखकर ताला लगा दिया। जबकि जून 2013 तक का ही किराया अदा किया। इसके बाद किराया भी देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप यह भी था कि 1999 में बैंक को मुख्य शाखा को सीबीएस में तब्दील कराया। उस वक्त भवन का मरम्मतीकरण और नवीनीकरण कराया गया। इसके लिए एसबीआई ने ही वादीगण को 8.43 लाख रुपये का बैंक लोन 15.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज दर से लोन दिया था। भवन नवीनीकरण की एवज में प्रतिमाह 10345 रुपये किराए में बढ़ोतरी की थी। यह भी तय था कि हर वर्ष 25 फीसदी की बढ़ोतरी किराए की राशि में की जाएगी। मगर, जब बैंक ने शाखा को 2013 में बंद किया उस वक्त बैंक पर 23.40 लाख रुपये बैंक पर बकाया थे। इसमें से ऋण खाता मात्र 469000 रुपये में समाप्त कर अदेय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। 23.40 लाख रुपये में बची बकाया किराया की धनराशि 1924469 रुपये का भुगतान नहीं किया। दावा के आधार पर प्राधिकरण की ओर से बैंक को नोटिस जारी हुए। बैंक ने अपना जवाब रखा गया। दोनों पक्षों को सुनने व सुलहनामा के आधार पर अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आदेश दिया गया है कि बैंक वादी हर्ष चेत और उनके भाई प्रफुल्ल चेत को बकाया 1924469 रुपये 15.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज दर के साथ 30 कार्यदिवस में अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed