फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2025 Start On 11 July  Shiva temple will reverberate with cheers decoration will be captivating

Sawan 2025:  सावन कब से हो रहे शुरू, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय; मनमोहक होगा शृंगार

Tue, 08 Jul 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 09:10 AM IST
सार

सावन का महीना11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
 

विज्ञापन
Sawan 2025 Start On 11 July  Shiva temple will reverberate with cheers decoration will be captivating
सावन - फोटो : Instagram

विस्तार

सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। भोलेबाबा के भक्तों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूजेंगे और महादेव का मनमोहक शृंगार लोगों को भक्ति से ओतप्रोत करेगा। प्रत्येक सोमवार को अभिषेक करने के लिए भक्त मंदिर के महंतों से संपर्क करने लगे हैं।
विज्ञापन


कैलाश महादेव मंदिर के महंत गाैरव गिरी ने बताया कि पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। इसके बाद सोमवार 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को है। इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मंदिर में तैयारी शुरू करा दी गई है। रंग-रोगन कार्य चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए 4 कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन



 

यमुना में पानी अधिक है। घाटों पर बल्लियां लगाई जा रही हैं। फूलबंगला सजाया जाएगा। 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। चाैथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए कैलाश मंदिर में बर्फ की झांकी सजाई जाएगी। दूसरे सोमवार को चारों महादेव मंदिर की परिक्रमा लगाई जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

हर अभिषेक का अपना महत्व
महंत गाैरव गिरी ने बताया कि मंदिर में भोले बाबा को अभिषेक के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। प्रमुख रूप से गंगाजल, दूध, गन्ने आदि से अभिषेक किया जाता है। इसकी भी अलग-अलग मान्यता है। गंगाजल से अभिषेक करने से चंद्रमा प्रबल होता है। इससे उच्च स्थान प्राप्त होता है। सरसों के तेल से शत्रु का विनाश होता है। शहद से स्वास्थ्य लाभ होता है। गन्ने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दूध से अभिषेक करने से बिगड़ते हुए काम बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह


 

मार्ग के खंभों पर हो रही टेपिंग
पारंपरिक मेलों और कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के चारों प्रमुख शिव मंदिरों बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश और राजेश्वर महादेव समेत कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। नगर निगम विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने बताया कि खंभों को प्लास्टिक पाइप से कवर किया जा रहा है। तारों की सुरक्षित टेपिंग की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर संदेश वाले इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, रंगीन झालरें और लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि सावन के मेलों और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों प्राथमिकता में हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: बर्खास्त अवर अभियंता की हत्या हुई...फिर कातिलों ने मिटा दिए सुबूत, परिजनों का गंभीर आरोप; CBI जांच की मांग

 

राजेश्वर मंदिर पर सावन का पहला मेला
राज राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीके वशिष्ठ ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को राजेश्वर में मेले का आयोजन किया जाता है। तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। 13 जुलाई को उद्घाटन होगा। मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम से बात की है। मंदिर में लाइटिंग और भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा। मंगला आरती के साथ ही मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। दिन भर अभिषेक का दाैर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed