Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gaurav chose death got married eight months ago told such a thing about his wife then died crying

UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान

Tue, 08 Jul 2025 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 11:14 AM IST
सार

शादी के आठ महीने बाद ही फंदा लगाकर जान देने वाले गौरव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Gaurav chose death got married eight months ago told such a thing about his wife then died crying
हलवाई आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र के पवन विहार में पत्नी और ससुराल वालों की धमकी से परेशान गाैरव ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। गौरव ने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया था। मामले में परिजनों ने पत्नी सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

पत्नी के साथ जानें किस-किस ने किया उसे प्रताड़ित
गौरव की शादी 16 नवंबर 2024 को बेलौठ, सादाबाद निवासी निशा के साथ हुई थी। आरोप है कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। इस वजह से वह उसे मायके छोड़कर आए थे। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिससे वह तनाव में आ गए। 4 जुलाई को खुदकुशी से पहले बनाए वीडियो में गौरव ने सास, ससुर, चाचा ससुर, ताऊ ससुर, पत्नी सहित अन्य पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव बड़ापुर, जसरथपुर (एटा) ले गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसेरे भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
डीसीपी सिटी ने बताया कि गौरव के मौसेरे भाई गुलशन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा कि साली पूजा और सास ने पूरे जेवर रख लिए। जिस वजह से गौरव परेशान थे। उन्हें ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। मुकदमे में गौरव की सास, ससुर सतीश, चाचा ससुर संजय सिंह, ताऊ राजकुमार सिंह, शैलू सिंह, पूजा देवी व पत्नी निशा को नामजद किया है। 

 
विज्ञापन

वीडियो में  इस बात का भी किया जिक्र
 गौरव शादी पार्टियों में हलवाई का काम करता था। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने और ससुरल वालों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया। वहीं, ससुरलिजनों ने सादाबाद थाने में तहरीर भी दी। दरोगा ने कई बार फोन करके बुलाया भी। वह डर की वजह से नहीं गया।

 

पत्नी देती थी धमकी
 मृतक के जीजा दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी निशा आत्महत्या की धमकी देकर जेल भिजवाने की कहती थी। इसकी शिकायत मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज रोज की गृह क्लेश की वजह से वह पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ आया। वहां से दिल्ली काम करने के लिए निकल गया। दरोगा के फोन आने पर गौरव घर आया। वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घर में वह अकेला था। सुबह फोन नहीं उठाने पर जीजा घर पर पहुंचे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed