फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dismissed junior engineer was murdered then the killers destroyed evidence, serious allegation by family membe

UP: बर्खास्त अवर अभियंता की हत्या हुई...फिर कातिलों ने मिटा दिए सुबूत, परिजनों का गंभीर आरोप; CBI जांच की मांग

Tue, 08 Jul 2025 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 07:49 AM IST
सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अवर अभियंता (जेई) पद से बर्खास्त चल रहे अंबरीश गौतम की संदिग्ध हालात में मृत्यु के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। भाई का कहना है कि पुलिस लापरवाही कर रही है। हत्या के बाद घोटाले के सुबूत मिटाए गए।

 

विज्ञापन
Dismissed junior engineer was murdered then the killers destroyed evidence, serious allegation by family membe
मृतक जेई का फाइल फोटो व आगरा में घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बर्खास्त अवर अभियंता अंबरीश गाैतम की माैत के मामले में 3 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इससे परिजन में आक्रोश है। भाई अंकुर गाैतम ने कहा कि झांसी पुलिस लापरवाही कर रही है। 200 करोड़ के घोटाले में जांच रिपोर्ट दबा दी गई। अब भाई की हत्या की घटना को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही यूपी पुलिस को एक्स पर पोस्ट कर यह मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान
विज्ञापन




 

कचहरी घाट स्थित गंगा गली निवासी अंबरीश गाैतम का शव शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में मिला था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को उठावनी पर परिवार के लोग जुटे। उनमें पुलिस के रवैये से आक्रोश था। परिजन ने कहा कि अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर पहले ही दिन दे दी गई थी। इसकी कोई रिसीविंग नहीं दी। एक्स पर पोस्ट करने के बाद पुलिस ने जवाब दिया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। इससे पुलिस की मंशा क्या है पता नहीं चल पा रहा है।

 

भाई अंकुर ने कहा कि सीबीआई जांच में सब कुछ सामने आ सकता है। घोटाले से लेकर भाई की माैत का राज खुल जाएगा। घर में भाई की हत्या के बाद दस्तावेज खंगाले गए थे। अटैची खोली गई थी। भाई का शरीर भी नीला पड़ा हुआ था। इससे हत्या की आशंका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। वह जल्द ही अधिकारियों से मिलने जाएंगे।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह
 
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अंबरीश गाैतम की माैत से पत्नी और बेटे के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली। समझाैता करने के लिए दबाव बनाया गया। जब बात नहीं मानी तो हत्या कर दी गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed