फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan 2023 Hatkeshwar Mahadev Panchmukhi Bholenath gokulpura agra

हटकेश्वर महादेवः यहां विराजे हैं पंचमुखी भोलेनाथ,  दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे दुख दूर

Thu, 06 Jul 2023 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 02:39 PM IST
सार

प्राचीन हटकेश्वर महादेव का मंदिर शहर में गुजराती ब्राह्मणों द्वारा स्थापित अकेला मंदिर है। यहां पंचमुखी महादेव का शिवलिंग है। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने से ही सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 
 

विज्ञापन
sawan 2023 Hatkeshwar Mahadev Panchmukhi Bholenath gokulpura agra
hatkeshwar mahadev - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गोकुलपुरा में स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर आगरा के प्राचीन मंदिरों में से एक है। गोकुलपुरा की गणगौर पूजा में सभी के गणगौर हटकेश्वर महादेव मंदिर पर ही आकर पानी पीते हैं। मंदिर पर सावन के महीने भक्तों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत कृष्णाराम पंड्या ने बताया कि यह मंदिर सन् 1800 के आस-पास का है। यह मंदिर गुजराती ब्राह्मणों के द्वारा स्थापित किया गया है। चूंकि बहुत से नागर गोकुलपुरा में आकर बस गए तो इसलिए यहीं हमारे पूर्वजों के द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी। इस मंदिर में हटकेश्वर महादेव पंचमुखी हैं।
विज्ञापन


हटकेश्वर महादेव हमारे इष्ट हैं। प्राचीन हटकेश्वर महादेव जी की मूर्तियां खंडित होने के कारण ठीक वैसी ही नयी मूर्तियां 2012 में स्थापित कराई गई। भक्तों की हटकेश्वर महादेव के दर्शन से भक्तों के दुख दूर हो जाते हैं।इसलिए प्राचीन इस मंदिर में भक्तों का हुजूम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed