फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2020 second somvar shiv puja

Sawan 2020: दूसरा सोमवार आज, नहीं खुले शिवालयों के पट, घरों में होगी भोलेनाथ की पूजा

Mon, 13 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 second somvar shiv puja
बल्केश्वर महादेव - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को भी भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना घरों में ही की जाएगी। हर बार बल्केश्वर महादेव में इस दिन भव्य मेला लगता था। इस बार नहीं लगेगा। शहर में लगभग 40 किमी की परिक्रमा भी इस बार नहीं होगी। कोरोना के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख शिवालयों राजेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और मन:कामेश्वर मंदिर में सावन के सोमवार को भक्तों की भीड़ रहती थी। रविवार की रात से ही श्रद्धालु आना शुरु हो जाते थे। 
विज्ञापन



सोमवार सुबह भोले का जलाभिषेक किया जाता था। सभी मंदिरों में भोले का भव्य श्रृंगार इस बार भी होगा। श्रद्धालु इसके दर्शन फेसबुक और यू ट्यूब पर कर पाएंगे। सभी मंदिरों के फेसबुक पेज हैं जो उनके ही नाम से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

700 साल पहले हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर की स्थापना

बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने बताया कि मंदिर का प्राचीन नाम बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर है। पहले यहां बेल के वृक्षों का जंगल था।तकरीबन 700 वर्ष पहले यहां शिवलिंग प्रकट हुआ था। इसी स्थान पर लोगों ने पूजा अर्चना शुरु की और मंदिर बन गया।

चंदन-केसर से होता है श्रृंगार

महंत ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग का श्रृंगार चंदन और केसर से होता है। भक्तों को चंदन केसर का ही प्रसाद दिया जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

जैसी प्रभु की ईच्छा... फेसबुक पर करेंगे दर्शन

पथवारी की कोमल सिंह ने कहा कि यह पहला सावन है जब मंदिर नहीं जा पा रहे हैं लेकिन क्या करें, जैसी प्रभु की ईच्छा। सोमवार को बल्केश्वर महादेव के दर्शन फेसबुक पर करेंगे। 

सोमवार को खोले जाएं मंदिर 

शहीद नगर की सुनीता देवी ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि सावन में सोमवार के लिए मंदिर को खोल दे। भले ही वहां पुलिस तैनात रहे जो सामाजिक दूरी का पालन कराए। श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

फेसबुक पर रोज शामिल होते हैं आरती में

सिकंदरा निवासी पिंका शर्मा ने कहा कि शहर के अलग अलग शिवालयों की आरती अब फेसबुक पर है। हम इसी के माध्यम से रोज आरती में शामिल हो जाते हैं। सोमवार को भी फेसबुक पर ही दर्शन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed