फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta King Shakeel arrested in firozabad

सट्टा किंग को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता, मौके से बरामद हुआ ये सामान

Tue, 20 Nov 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Satta King Shakeel arrested in firozabad
demo pic
फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश देकर सट्टा किंग और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस से स्थानीय लोगों ने अभद्रता भी कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने ले आई और एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन

       
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को नगर में हो रहे सट्टा की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर सट्टा का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये। एसएसपी ने सट्टा किंग शकील को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी हमराह के साथ वाहन चेकिंग में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर रुकनपुर में दबिश दी। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने लगे। भागते हुए लोगों में से पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, जबकि बाकी भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार रुपए बरामद

पुलिस ने सट्टा किंग शकील के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। अभद्रता भी की गई। पुलिस सूझबूझ के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने आई। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 हजार रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की। 

पुलिस ने पकड़े गये सट्टा किंग का नाम शकील पुत्र अब्दुल खालिद और नईम पुत्र मोहम्मद अलीम निवासी रुकनपुर बताया। भागे हुए साथियों के नाम मनोज, घनश्याम, मुन्ना, दिनेश, बाबू, मानसिंह, डेबिड, शाबिर उर्फ सिंघानियां और शनी यादव बताएं हैं।  
      
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि भागे हुए सटोरियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। नगर में सट्टा नहीं होने दिया जाएगा। सट्टा किंग और उसके साथियों पर कार्रवाई से जहां अपराधों में कमी आएगी, वहीं गरीब परिवारों में सुख शांति से लोग जीवन यापन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed