फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satsangis Attack Agra Police started dominating pelted stones four times Know what happened when

आगरा में सत्संगियों का हमला: पुलिस कर बैठी ये गलती और हावी हो गए सत्संगी..., 4 बार पथराव; जानें कब क्या हुआ

Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

पुलिस ने सत्संगियों को एक स्थान पर एकत्रित होने का मौका दे दिया। इसके बाद सत्संगियों की भीड़ वहां एकत्रित होती चली गई। इसके बाद सत्संगी पुलिस टीम पर हावी हो गए। 
 

विज्ञापन
satsangis Attack Agra Police started dominating pelted stones four times Know what happened when
Satsangis Attack on Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधास्वामी सत्संग सभा ने पहले पुलिस को कागजों में उलझाया और उसके बाद एकदम से घेराबंदी कर दी। सत्संगियों की यह रणनीति भी पुलिस पर भारी पड़ी। पुलिस जब टेनरी गेट तक बुलडोजर लेकर पहुंची तब सत्संगियों की संख्या कम थी। सत्संग सभा के पदाधिकारी कागज दिखाने लगे। इसमें समय गुजरता गया और सत्संगी अपनी संख्या बढ़ाते गए। पुलिस यह रणनीति समझ नहीं पाई और तीन तरफ से घिर गई।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब 4:30 बजे फोर्स टेनरी गेट दयालबाग पहुंचा। गेट बंद था और कुछ सत्संगी अंदर थे। कहासुनी होने लगी। सत्संग सभा के कुछ पदाधिकारी कागज लेकर आए और प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाने लगे। आधे घंटे का समय इसमें गुजर गया। तब तक हजारों सत्संगी आ पहुंचे। करीब 6 बजे तक पोइया घाट और दयालबाग कॉलेज की तरफ से भी सत्संगी आ पहुंचे। फोर्स को तीन तरफ से घेर लिया। शाम 6.30 बजे पुलिस ने आखिरी बार पूरी ताकत से गेट हटाने का प्रयास किया। इस पर सत्संगियों ने पथराव कर दिया। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे चलने से एक मीडियाकर्मी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। तभी सत्संगी भजन गाने लगे। आखिर में सत्संगियों को सोमवार तक कागज दिखाने की मोहलत देकर फोर्स लौट आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सत्संगियों का बवाल: भीड़ के आगे पस्त हुए अफसर, पथराव होते ही पीछे हटाने पड़े कदम; आगे बढ़ते ही पड़े पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब क्या हुआ
अपराह्न 3:00 बजे - सदर तहसील में राजस्वकर्मियों व अधिकारियों की बैठक।
3:30 बजे - सत्संग सभा की ओर से दोबारा लगाए गए गेटों को हटाने का निर्णय हुआ।
शाम 4:00 बजे - कई थानों का पुलिस बल थाना न्यू आगरा पर इकठ्ठा हुआ।
शाम 4:30 बजे - पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी कब्जा हटाने पहुंचे।
शाम 5.00 बजे - टेनरी वाले रास्ते में लगे गेट को हटाने पर सत्संगियों से झड़प।
शाम 5:15 बजे - सत्संगियों ने पथराव किया, एक पत्रकार सहित 3 लोग घायल हुए।
शाम 5:30 बजे - मौके पर भारी संख्या में सत्संगियों का जुटना शुरू हुआ।
शाम 6:00 बजे - गेट हटाने की दोबारा कोशिश, सत्संगियों ने फिर पथराव किया।
शाम 6:30 बजे - तीसरी बार पथराव, पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग घायल।
शाम 7:30 बजे - पुलिस-प्रशासन ने 24 घंटे की मोहलत देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed