Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satsangi are engaged in grabbing land at Poiya Ghat in Agra

पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात: लाठी के दम पर जमीन कब्जा रहे सत्संगी; भूसा, अनाज व पशुचारा किया तहस-नहस

Wed, 06 Sep 2023 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

आगरा के पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात बने हुए हैं। यहां एक बार फिर सत्संगी लाठी के दम पर जमीन कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा खेत पर रखा गया भूसा, अनाज व पशुचारा तहस-नहस कर दिया। 

विज्ञापन
Satsangi are engaged in grabbing land at Poiya Ghat in Agra
पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात: लाठी के दम पर जमीन कब्जा रहे सत्संगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के पोइया घाट में एक बार फिर सत्संगी सक्रिय हो गए हैं। वह दिनदहाड़े जमीन कब्जाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को वह करीब एक दर्जन गाड़ियों में भरकर पहुंचे। यहां रखे ग्रामीणों के उपले, भूसा और पशु चारा को तहस नहस कर दिया। यह देख ग्रामीण भी एकत्र हो गए लेकिन उनकी ताकत के आगे वह बेबस नजर आए।    

विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल के हटते ही दयालबाग में राधा स्वामी सत्संग सभा के लोग यमुना के डूब क्षेत्र में फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार की सुबह 9.30 बजे 10-12 गाड़ियों में भरकर सत्संगी खासपुर गांव के खेतों पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के उपले, भूसा व पशु चारा रखा था। उसे भर लिया। इसको लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ। दोनों तरफ के लोगों के हाथों में लाठी-डंडे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: तीन थानों की पुलिस और चंबल रेत माफिया के बीच मुठभेड़, चकमा देकर जंगल में हुए गायब; कांबिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिलाओं ने विरोध करते हुए जमीन पर कब्जे व चारा, अनाज लूटने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे के नाम पर हजारों की संख्या में सत्संगी आए। ग्रामीणों के खेतों में बुर्जी, झोपड़ी, मवेशियों को तहस नहस कर दिया। जमकर तांडव मचाया। पूरा माल लूटकर गाड़ियों में भर ले गए। विरोध पर हमको डराया और धमकाया। 

गांव के निषाद, केवट जगदीश प्रसाद, लल्लू राम, रंजीत कुमार, जगन सिंह आदि ने जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण भगवान सिंह ने कहा कि सरकार में मंत्री संजय निषाद हमारे समाज से हैं। मेरा निवेदन है समाज को बचाएं। डबल इंजन की सरकार है। दयालबाग के सत्संगियों भूमाफिया से गांव खासपुर, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर के निषाद लोगों को उत्पीड़न से मुक्त कराएं।  

यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

Satsangi are engaged in grabbing land at Poiya Ghat in Agra
पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात: लाठी के दम पर जमीन कब्जा रहे सत्संगी - फोटो : अमर उजाला

लाल गढ़ी, सिकंदरपुर के ग्रामीण भी परेशान

दयाल बाग क्षेत्र में यमुना किनारे स्थित गांव लाल गढ़ी, नगला तलफी, सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने भी राधा स्वामी सत्संग सभा पर जमीन कब्जा कर उन्हें अवैध रूप से खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाए हैं। डीएम कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह व किसान नेता दिलीप चौधरी ने सत्संगियों के विरुद्ध करवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। शासन प्रशासन पर सत्संगियों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे।

35 दिन से पोइया घाट पर अवैध निर्माण नहीं ध्वस्त

एनजीटी की रोक के बाद भी पोइया घाट डूब क्षेत्र में दो अगस्त को सत्संग सभा ने अवैध निर्माण कर सड़क बनाई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण रुकवाया, लेकिन सत्संगियों ने काम नहीं रोका। सड़क बनाई। नोटिस के विरोध में कोर्ट गए। वहां से मामले में प्रशासन व सिंचाई विभाग को निर्णय के आदेश मिले हैं, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका है। डीएम भी बदल गए हैं। नए डीएम को अब इस पर निर्णय लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed