फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sasur and bahu died due to lack of ambulance who injured in accident  in Agra crowd created ruckus

UP: एंबुलेंस न मिलने पर हादसे में घायल ससुर-बहू की मौत, बेकाबू भीड़ ने किया हंगामा, कई थानों की पुलिस पहुंची

Sat, 23 Mar 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 04:43 PM IST
सार

सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने से हादसे में घायल ससुर-बहू ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई। उसने हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
sasur and bahu died due to lack of ambulance who injured in accident  in Agra crowd created ruckus
शव रखकर प्रदर्शन करते आक्रोशित लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ने बाइक में चक्कर मार दी। हादसे में ससुर-बहू की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। खबर पाकर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। आक्रोशित घरवालों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। 

विज्ञापन


हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोग अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। भीड़ को बेकाबू होता देख अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम संदीप कुमार और एसीपी मौके पर पहुंचे। हालात काबू होता न देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। 

विज्ञापन

हायर सेंटर ले के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

हादसा खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कागारौल रोड पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही विधोली गांव निवासी बबलू (40) अपनी बहू रीता (23) के साथ बाइक पर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को नजदीकी सीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए वहां से हायर सेंटर के सलिए रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस न होने पर उन्हें हायर सेंटर पर ले जाने में देरी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर मानें

इससे पहले परिजन कोई निजी वाहन लाते। ससुर और बहू दोनों ने दम तोड़ दिया। व्यवस्थाओं से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। वह शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। पहले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर वह मानें और सड़क से हटे। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed