फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sarovar Portico wins by six runs in a close contest

Agra News: कांटे के मुकाबले में सरोवर पोर्टिको की छह रन से जीत

Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sarovar Portico wins by six runs in a close contest
रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। टीसा के मैदान पर चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला सोमवार को खेला गया। होटल डबल ट्री बाय हिल्टन और होटल रॉयल सरोवर पोर्टिको के बीच हुए मैच में दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। जीत-हार का अंतर सिर्फ छह रन रहा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर डबल ट्री बाय हिल्टन ने पहले गेंदबाजी की। रॉयल सरोवर पोर्टिको के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 225 रन बनाए। अशफाक अहमद ने 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबल ट्री बाय हिल्टन की टीम ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा। हालांकि 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर टीम 219 रन ही बना सकी और मुकाबला छह रन से हार गई। धर्मेंद्र ने 58 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं गेंदबाजी में अनुज यादव ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

अशफाक अहमद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग की जिम्मेदारी अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने निभाई। टूर्नामेंट में अब अगला मुकाबला होटल हॉलिडे इन और होटल क्लार्क्स शिराज के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, संजय कालरा, अमरेंद्र सिंह, आमिर उद्दीन, रजनी देव नायर, नवीन गोस्वामी और चेताली कपूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed