{"_id":"634a4ce4ffa28d5260070e59","slug":"sanjay-singh-said-aam-aadmi-party-will-fight-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- गरीब व किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- गरीब व किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार
Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
सार
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत बदतर है। अपराध भी बढ़े हैं। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में सरकार बनने का दावा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब और किसान नहीं, केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। ये एक का विकास, सबका विनाश करने वाली पार्टी है। भाजपा राज में गरीब, अशिक्षा, महंगाई और अपराध बढे़ हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
शुक्रवार को सूरसदन में हुए ब्रज प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद से जनता का भला नहीं होगा। उन्हें बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार चाहिए। ये काम हमारी पार्टी करेगी। निकाय चुनाव झाड़ू के चिन्ह पर ही लड़ा जाएगा और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम और गंदगी मुक्त आगरा नारा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कॉन्वेंट स्कूल जैसी शिक्षा की बात करते हैं, हकीकत में टाट-पट्टी बैठने को नहीं है। मिड डे मील के नाम पर कई जिलों में नमक-चावल मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर नगर निगम ने RTI का दिया जवाब- अभी दिवाली की सफाई में व्यस्त हैं...