फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nigam gave RTI reply Right now busy Diwali cleaning

Agra: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर नगर निगम ने RTI का दिया जवाब- अभी दिवाली की सफाई में व्यस्त हैं...

Sat, 15 Oct 2022 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 11:22 AM IST
सार

आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने नगर निगम से चार साल में हुए सामूहिक विवाह समारोहों का ब्योरा मांगा था, जिसका जवाब हैरान कर देने वाला है।

विज्ञापन
Nagar Nigam gave RTI reply Right now busy Diwali cleaning
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम वैसे तो अपने कई कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार जो किया है, वो हैरान कर देने वाला है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संदर्भ में जो सूचना मांगी गई, उसका जवाब ऐसा दिया गया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। नगर निगम की ओर कहा गया कि सभी लिपिक दीवाली की सफाई में व्यस्त हैं। ऐसे में चार साल का ब्योरा देने में फोटोस्टेट कराने पर अनुमानित दो हजार रुपये का खर्च जमा कराना निगम हित में होगा।

विज्ञापन

 

मांगा था चार साल का ब्योरा 

आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने नगर निगम से चार साल में हुए सामूहिक विवाह समारोहों का ब्योरा मांगा था। पारस ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से भेजा गया जवाब सूचना अधिकार के नियमों का उल्लंघन है। जवाब में कहा गया है कि प्रार्थी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके सूचना मांग सकता है। सभी लिपिक दीवाली की साफ सफाई में व्यस्त हैं। वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: 22 के अंक का तिलिस्म नहीं तोड़ पाया ताजगंज, ताज के बारे में पढ़ें रोचक तथ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट करेंगे प्रथम अपील

आरटीआई एक्टिविस्ट का कहना है कि निगम ने मनमाना जवाब दिया है। सूचना 30 दिन के अंदर देनी होती है। इसे दीवाली बाद भी दिया जा सकता था, लेकिन अटपटा जवाब दिया गया। सूचना देने का खर्च तो निकाल लिया मगर सूचना नहीं दे सके। वह प्रथम अपील करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed