फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sandeep went out on foot to awaken the light of environmental protection

पर्यावरण सरंक्षण की अलख जगाने पैदल निकले संदीप

Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sandeep went out on foot to awaken the light of environmental protection
मैनपुरी जिले के नवीगंज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते संदीप श्रीवास्तव - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए टांडा आंबेडकर नगर के संदीप श्रीवास्तव ने पहल शुरू की है। पांच जून पर्यावरण दिवस को संदीप अपने दो साथी फूलचंद कनौजिया और विवेक वर्मा के साथ पैदल निकले हैं। संसद भवन तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण हेतु सुझाव देना चाहते हैं। शुक्रवार को जिले की सीमा नवीगंज में पहुंचे संदीप श्रीवास्तव ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्राइवेट शिक्षक के रूप में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते हैं। आईएएस की तैयारी करते हुए अचानक पर्यावरण संरक्षण का विचार आया तो उन्होंने धरती को हरित बनाने का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वह अभी तक साढ़े छह हजार पौधे लगा चुके हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण सही रखें अन्यथा स्थितियां भयावह होंगी।
विज्ञापन

उनका संदेश प्रभावशाली तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचे। जिसके लिए वह संसद भवन दिल्ली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री को कुछ प्रस्ताव और सुझाव देना चाहते हैं। नवीगंज में उन्होंने लोगों को पौधे रोपित करने के लिए जागरूक करके रोपे गए पौधों के संरक्षण की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किए हैं सुझाव
संदीप श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को दिए जाने वाले सुझाव तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार पौधे दे। ग्रामसभाओं में दो चार बालकों को गांव में पौधों को लगवाने के लिए प्रेरित करे। इस कार्य का उन्हें भरण पोषण भत्ता दिया जाए जिससे वे पूरी लगन से रोपे गए पौधों की देखभाल करते रहें। ग्राम प्रधान इस कार्य में सहयोग करें। रोपे गए पौधों का आधिकारिक सर्वे किया जाए जिससे कोई ढिलाई न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed