फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sanchar rog abhiyan

दूसरों को जीवनदान देने वालों का जीवन नहीं सुरक्षित

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
sanchar rog abhiyan
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान चला रहा है। गंदगी संक्रामक रोग फैलने का कारण है, इसकी सीख जन जन को दी जा रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ परिवार सहित गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। अफसरों ने उनकी समस्या पर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल कैंपस में ही स्वास्थ्यकर्मियों के आवास हैं। इन आवासों के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी में मच्छर, मक्खी सहित वायरस पनप रहे हैं। इससे सरकारी आवासों में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। कर्मचारियों के आवास के पास में ही मातृ एवं शिशु सौ शैया अस्पताल भी है। यहां भर्ती बच्चों और प्रसूताओं के लिए यह गंदगी बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों के आवासों के बीच में नलकूप संचालित है। इस नलकूप के पास नगरपालिका के सफाई कर्मी गंदगी डाल रहे हैं, जो बीमारियों का कभी भी कारण बन सकती है। इसके लिए नगर पालिका को पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजीत यादव उर्फ सोनू, अध्यक्ष वार्ड ब्यॉय संघ
कर्मचारियों के आवासों के पास गंदगी फैली हुई है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। कभी भी आवासों में रहने वाले कर्मचारी मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। नगर पालिका को यहां की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
नरेश चंद्र सैनी, वार्ड ब्यॉय
पालिका के कर्मचारी कभी सफाई करने नहीं आते। कई बार शिकायत के बाद भी यहां गंदगी डाली जा रही है। ऐसे में किस प्रकार से वे लोग बीमारियों से बच सकते हैं। परिवार के लोगों को मलेरिया और डेंगू का भय सता रहा है।
अनिल मिश्रा, वार्ड व्वॉय
नगर पालिका कर्मी अस्पताल कैंपस में बने आवासों की साफ-सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीएमएस के आवास के पीछे भी गंदगी फैली हुई है जो बीमारी का कारण बन रही है। डॉक्टरों और कर्मचारियों का आना जाना रहता है।

पुनीत कुमार, वार्ड व्वॉय
स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों के पास मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है। यहां फैली गंदगी को भी उठवाया जा रहा है। सफाई इंस्पेक्टर को यहां विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed