फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sambhal incident is unfortunate, socialists upset with the defeat are instigating riots

Agra News: संभल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, हार से परेशान समाजवादी भड़का रहे दंगा

Tue, 26 Nov 2024 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sambhal incident is unfortunate, socialists upset with the defeat are instigating riots
संभल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, हार से परेशान समाजवादी भड़का रहे दंगा
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री बोले, न्यायालय के निर्णय पर आपत्ति चिंता की बात
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने संभल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग हार से परेशान हैं और इसी कारण इस प्रकार के दंगों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय पर आपत्ति भारतीय समाज के लिए चिंता की बात है। जनता सब देख रही है।

संभल दंगों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने संभल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस घटना के लिए लोगों को उकसाने का कार्य कर रहे हैं जब पूछा गया कि कौन सा राजनीतिक दल है तो इस पर प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि न्यायालय के निर्णय पर आपत्ति भारतीय समाज के लिए चिंता की बात है संभल की हिंसा की जांच की जा रही है। राजनीतिक हार को लोग दबाने के लिए इस प्रकार की दंगे करा रहे हैं ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस जांच कर रही है जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार की योजनाओं से जनता खुश है। 2027 में फिर से भाजपा पूरे बहुमत के साथ आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed